अनेकार्थी शब्द – Anekarthi Shabd in Hindi Grammar

परिभाषा – ऐसे शब्द जिनके एक से अधिक अर्थ हों, अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। इनके भिन्न-भिन्न प्रयोगों से भिन्न-भिन्न अर्थ प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रमुख अनेकार्थक शब्द निम्न प्रकार हैं –

अनेकार्थी शब्द सूचि (Anekarthi Shabd List) : –

अ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

अंक – निशान, पत्रिका का नम्बर, गिनती की संख्या, नाटक का अध्याय, गोद, चिन्ह, परिच्छेद, आँकड़े।

अंकुश – हाथी को चलाने-रोकने का लोहे का अंकुडा, नियंत्रण, दबाव

अंग – शरीर, शरीर का कोई अवयव, अंश, शाखा

अंत – सिरा, समाप्ति, मृत्यु, भेद/रहस्य

अंतरंग – अन्दर का/भीतरी, घनिष्ठ, गुप्त

अन्तर – अंत:करण, भीतर, परस्पर

अन्तर – भिन्नता, दूरी, फर्क, मध्यवर्ती समय, अंतर्धान, रुकावट, अवसर

अँधेरा – अंधकार, उदासी, प्रकाश के बिना

अम्बर – वस्त्र, आकाश, बादल, केसर, वस्त्र, अंतरिक्ष

अकड़ना – कड़ा होना, घमंड करना, दुराग्रह करना

अकाल – दुर्भिक्ष, अभाव/कमी; असमय

अक्ष – चौसर का पाँसा, धुरी, आँख, कील, जन्मांध, चक्र, तराजू की डंडी, रूद्राक्ष, इन्द्रिय, ज्ञान, गरुड़

अक्षत – बिना घाव, पूरा/समूचा; कच्चा चावल

अक्षर – वर्ण (अकारादि), ब्रह्मा, आत्मा, नित्य, सत्य, आकाश, अविनाशी, विष्णु, अच्युत, शब्द

अखंड – समूचा, जिसका क्रम न टूटे, निर्विघ्न, जिसका खंडन न हो सके

अज – जिसका जन्म न हो (ईश्वर), ब्रह्मा, बकरा, दशरथ के पिता, एक ऋषि, अन्जमा, विष्णु, एक नक्षत्र, शिव, चंद्रमा

अड्डा – ठिकाना, कबूतरों की छतरी, करघा, लकड़ी का चौखटा

अतिरिक्त – फालतू, अलग/भिन्न, अलावा

अधर – होंठ, अंतरिक्ष, तुच्छ, बिना आधार का नीचे का

अधिकार – स्वत्व, शक्ति, कब्जा, पूरी जानकारी

अध्यक्ष – विभाग का मुखिया, सभापति, इन्चार्ज

अनन्त – अन्तहीन, नित्य, बहुत अधिक, अनन्त (शेष) नाग, आकाश, विष्णु, बाजूबंद, मोक्ष, अपार, नक्षत्र

अनर्थ – अर्थ का अभाव, अनुचित अर्थ, अशुभ घटना, विपत्ति

अनुरूप – मिलता-जुलता/सदृश, अनुकूल, उपयुक्त

अन्न – खाद्य पदार्थ, अनाज

अपवाद – खंडन, बदनामी, नियम की छूट, दोष

अपेक्षा – आशा, इच्छा, आवश्यकता, तुलना में

अबोध – नासमझ, मूर्ख, दुरूह, दुर्बोध

अब्ज – कमल, चन्द्रमा, कपूर, शंख

अभाव – अनस्तित्व, कमी, अप्राप्यता

अभिधान – नाम, पदनाम, उक्ति, शब्दकोश, नाममाला

अमल – मलरहित, कार्यान्वयन, नशा-पानी

अमृत – सुधा, जल, मुक्ति, मृत्युरहित, दूध, सोमरस, जीवात्मा, औषध, देवता।

अयुक्त – न जुड़ा हुआ, जो प्रयोग में न हो, अनुचित

अरिष्ट – कष्ट, दुर्भाग्य, विपत्ति, शत्रु, औषधियुक्त रस

अरुण – लाल, बालसूर्य, संध्या की लाली, सिन्दूर, कुंकुम, सूर्य का सारथी, एक तरह का कुष्ठ रोग, माघ माह का सूर्य, कैलाश की एक चोटी, उगते हुए सूर्य का रंग

अर्थ – धन, अभिप्राय/मानी, निमित्त/लिए कारण, हेतु, कुंडली में जन्म लग्न से दूसरा स्थान, प्रयोजन, फल, दिलचस्पी, उपयोग, स्पर्श

अलग – पृथक्, न लगा हुआ, भिन्न, अछूता

अवतरण – उतरना, जन्म लेना, पार होना; उद्धरण

अवरुद्ध – रुका हुआ, ढका हुआ, बन्द, गुप्त

अवली – पंक्ति, माला, श्रेणी, झुंड

अवस्था – दशा, उम्र, स्थिति

अवैध – गैर कानूनी, जारज

अशुद्ध – अपवित्र, गलत, गन्दा

असली – वास्तविक, युद्ध, मौलिक

अथाह – बेहिसाब, असीम, अगाध ।

अंधड़ – चक्रवात, साइक्लोन, प्रभंजन, तूफान ।

अर्जी – आवेदनपत्र, प्रार्थनापत्र।

अग्र – अगला, एक तौल, मुख्य, अधिक, आरंभ, नोक, लक्ष्य, आहार की एक मात्रा।

अचक्षु – अंधा, चक्षुरहित, सूरदास।

अशोक – शोकरहित, एक वृक्ष, राजा दशरथ का मंत्री।

अर्घ – मधु, दूध, मूल्य, दूब, शहद।

अर्क – विद्वान् व्यक्ति, विष्णु, आक, अग्नि, प्रकाश, सूर्य ।

अयोनि – शिव, ब्रह्मा, नित्य, मौलिक, अजन्मा।

अमर – अविनाशी, अनश्वर, सोना, देवता।

अभिनिवेश – आग्रह, दृढ-निश्चय, दृढ अनुराग।

अभय – परमात्मज्ञान, शिव, निडर, निर्भय, परमात्मा, निरापद।

अपाय – बुराई, अनिष्ट, विपत्ति, नाश, विलगाव।

अनल – जीव, पित्त, वायु, अग्नि, पाचन शक्ति।

आ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

आँख – नेत्र, दृष्टि, निगरानी, छिद्र, कृपादृष्टि, पहचान

आँचल – साड़ी का पल्लू, कपड़े का छोर, प्रदेश, सिरा

आचार्य – गुरु, महापंडित, प्रोफेसर, प्रिंसिपल

आज्ञा – आदेश, अनुमति

आदि – पहला, प्रारम्भिक, वगैरह, आरम्भ

आपत्ति – विपत्ति, एतराज, प्रश्न

आब – पानी, चमक, छवि/शोभा

आराम – वाटिका, विश्राम, सुविधा, राहत

आकर – खान, कोष, स्त्रोत

आगम – आना, ज्ञान, शास्त्र

आली – सखी, पंक्ति, मान्यवर, गीला

आश्रम – तपोभूमि, आश्रय-स्थान, जीवन के चार अंगो में से एक

आम – पीड, एक फल, रसाल, साधारण, डंठल से अलग किया हुआ।

आनंद – बुद्ध का एक मुख्य शिष्य, प्रसन्नता, शिव।

आँक – चिह्न, निश्चय, अँकवार, नौ मात्राओं का एक छंद, अंश।

इ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

इष्ट – ध्येय, समीपी, काम्य देवका, परमात्मा

इन्द्र – कुटज पौधा, एक योग, वर्षा का देवता, अंतरिक्ष का देवता, देवताओं का राजा।

इंगित – संकेत, मन का भाव, हिलना-डुलना।

ई से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ईश्वर – भगवान, विष्णु, धनी व्यक्ति।

उ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

उगना – उदय होना, निकल आना, पैदा होना, प्रकट होना

उग्र – क्रूर, भयानक, कष्टदायक, तीव्र

उच्च – उठा हुआ, जोर का, बड़ा, श्रेष्ठ

उड़ाना – उड़ने में प्रवृत्त करना, तेजी से चलाना, चुराना, नष्ट करना, अपव्यय करना, फैलाना

उतरना – नीचे आना, कम होना (ज्वर), जगह से खिसकना (बाँह), ठहरना (बरात), मद्विम पड़ना (रंग)

उत्तर – ऊपर की दिशा, बाद का (गणित में) फल, उँचा, विष्णु, श्रेष्ठ, राजा विराट का पुत्र, शक्तिशाली आवरण, जवाब विशेष

उत्पात – शरारत, हो-हल्ला, दंगा

उपस्कर – संयंत्र, सामान, अलंकार

ऊ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ऊपरी – ऊपर की, फालतू (आमदनी), दिखावटी (शान)

ऋ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ऋण – कर्ज, दायित्व, उपकार, घटाना, घटाने का चिह्न (-)

ए से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

एक्का – एक घोड़े की सवारी, ताश का एक बूटी वाला पत्ता, एकता

एकाक्ष – कौआ, काना।

ऐ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ऐशानी – दुर्गा, उत्तर-पूर्वी दिशाल

औ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

औसत – परता, दरमियानी मध्य का, साधारण।

क से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

कंटक – काँटा, कीलक, विघ्न, बाँस

कक्ष – काँख, कमरा, कछौटा, सूखी घास, कक्षा (सूर्य की)

कटक – सेना, शिविर, समूह, कड़ा, श्रृंखला, चटाई

कटटर – अपने मत का जिद्दी, दृढ़प्रतिज्ञ, कठोर

कड़ा – कठिन, कठोर, कंकण, गोल आकृति

कनक – सोना, धतूरा, गेहूँ, टेसू

कन्या – कुमारी, लड़की, पुत्री, एख राशि

कमान – धनुष, आदेश, प्राधिकारी

कर – हाथ, टैक्स, किरन, सँड

करीब – समीप, लगभग, सगा

कर्तन – कतरना, कातना

कर्ता – करनेवाला, बनाने वाला, परिवार का मुखिया, पहला कारक

कल – मशीन, सुख, बीता दिन, आने वाला दिन

कलम – लेखनी, कूँची, पेड़-पौधों की हरी लकड़ी, कनपटी के बाल

कला – आर्ट, शरीर की धातु, अंश, कौशल, लीला, स्त्री, छल-कपट, लगाव, लीला।

कलि – कलह, दुःख, पाप, चार युगों में चौथा युग

Anekarthi Shabd in Hindi Grammar

कलुष – कलंक, पाप, अपवित्रता, गन्दगी

कांटा – पेड़-पौधे की नोक, कीला, मछली की हड्डी, तौलने का एक साधन

काटना – कटाई करना, रद्द करना, अलग करना, दाँत चुभाना, डंक मारना

काम – कार्य, नौकरी, कढ़ाई आदि, काम वासना, कृति

कायदा – नियम, तरीका, रिवाज, उर्दू का बालबोध

काल – समय, मौत, यमराज

किनारा – तट, सिरा, पार्श्व, हाशिया

कील – मेख, नाक का एक गहना, फोड़ा का अंकुर, किला, खंभा

कुंडली – गोल रचना, गेंडुरी, इमरती

कुंभ – घड़ा, प्रयागराज का एक पर्व, हाथी के मस्तक के दोनों ओर का भाग

कुशल – खैरियत, चतुर, प्रशिक्षित, क्षेम, समाचार, प्रसन्न, शिव

कूट – चोटी, नोक, ढेर, छल, रहस्यमय, जाली, झूठा

केतु – ध्वज, एक ग्रह, पुच्छल तारा, शत्रु, श्रेष्ठ, विवेक, चमक, पताका, दिन का समय, एक रोग

केवल – एक मात्र, निरा, विशुद्ध ज्ञान

कैंची – कतरनी, छत का एक ढाँचा, पहलवान का एक दाँव

कोट – गढ़, पहनने का एक कपड़ा, समूह

कोटि – धनुष का सिरा, श्रेणी, करोड़, गणन, किसी चीज का सिरा

कोरा – बिलकुल नया, अप्रयुक्त, अलिखित (कागज), गुणरहित (व्यक्ति)

कोष्ठ – कोठा, पेट, ब्रैकेट

क्रिया – कर्म, कार्रवाई, करम होने का द्योतक शब्द

क्षुद्र – नीच, कंजूस, छोटा, थोड़ा

काक – कौआ, एक माप, लँगडा आदमी।

कटाक्ष – चोट, व्यंग्य, आक्षेप।

ख से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

खंड – टुकड़ा, भाग, मंजिल/तल्ला, प्रदेश

खंडन – टुकड़े करना, हिस्सों में बाँटना, प्रत्याख्यान, विरोध

खग – पक्षी, तारा, बाण

खत – पत्र, लिखाई

खर – प्रखर, दुष्ट, गधा, तिनका, एक राक्षस का नाम, निष्ठुर, बगुला, तीक्ष्ण

खराब – गन्दा, बुरा, बरबाद/नष्ट, न चालू

खल – दुष्ट, चुगलखोर, खरल, तलछट, धतूरा

खातिर – आतिथ्य, आदर-सम्मान, आवभगत, लिए

खाली – रीता, जो व्यस्त न हो, बेकार, अकेले

ख़ून – रक्त, हत्या, मार-काट

ग से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

गंज – सिर पर बाल न होना/खल्वाट, खजाना, ढेर, मंडी

गन्दा – मैला, अश्लील, बुरा

गम्भीर – गहरा, घना, भारी, जटिल, चिन्ताजनक, शान्त (व्यक्ति)

गठीला – गाँठोवाला, हृष्टपुष्ट, स्वस्थ

गण – समूह, शिव के अनुचर, दूत, पिंगल की गणना की इकाइयाँ

गति – चाल, हालत, मोक्ष, रफ्तार

गद्दी – छोटा गद्दा, महाजन की बैठकी, शिष्य परम्परा, सिंहासन

गला – निगलने का अंग, गरदन, घड़े आदि की पकड़, आवाज

गहन – गहरा, घना, दुर्गम, जटिल

गाँठ – गिरह, फंदा, गठरी, उलझन, मनमुटाव

गाड़ना – जमीन में दबाना, फँसाना, खड़ा करना (झंडा)

गाढ़ा – घना, मोटा, दृढ़, घनिष्ठ

गुठ्ठल – गुठली वाला, गिलटी वाला, गोल और कड़ा, बुद्ध

गुण – विशेषता, लक्षण, रस्सी

गुरु – अध्यापक, भारी, दीर्घ वर्ण, वृहस्पति ग्रह, शिक्षक

ग़ुलाबी – गुलाब का, गुलाब के रंग का, हलका (जाड़ा)

गौ – गाय, इन्द्रिय, स्वर्ग, आँख

गोला – गोल पिंड, धागे का गोल पिंड, गरी, बम, पेट का वायुपिंड

गोली – दवाई की वटिका, कंचा, बन्दूक की गोली, धागे की गोली

घ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

घड़ी – समय बताने वाला यंत्र, 24 मिनट का समय, क्षण

घन – बादल, बड़ा हथौड़ा, तीन का घात, जिसमें लम्बाई-चौड़ाई-ऊँचाई बराबर हो, घना

घात – चोट, दाँव, हत्या, गुणनफल

घुमाना – सैर कराना, मोड़ना, चक्कर देना, लट्ट चलाना, प्रचारित करना

घोड़ा – एक प्रसिद्ध चौपाया, बन्दूक का खटका, शतरंज का एक मोहरा

घोर – भयानक, बहुत अधिक, बहुत बुरा, बहुत घना (बम)

घट – कलस, किनारा, अंतस्।

च से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

चंचला – चंचल स्त्री, लक्ष्मी, बिजली

चक्र – चाक, पहिया, चक्कर, घेरा, मंडल, भँवर, समूह, षडयंत्र

चटकना – चट-चट शब्द करना, फूटना, खिलना, रुष्ट होना,

चमकना – प्रकाश देना, (व्यापार) वृद्धि पर होना, (सितारा) ऊँचा होना, बिदकना, बिगड़ना

चश्मा – ऐनक, स्रोत

चाप – धनुष, दबाव, परिधि का एक आधा, (आलू) टिकिया

चाल – गति, चलने का ढंग, आहट, रफ्तार, रिवाज, धोखा, चालाकी, मोहरों का हिलना

चालू – जो चल रहा हो, चालाक, जारी, बैंक का एक खाता चलने वाली (मशीन)

चिकना – चिकनाहट वाला, बिलकुल समतल, सँवरा हुआ, साफ

चुनना – छाँटना, चुनाव करना, (दीवार) उठाना, क्रम से रखना

चौका – चार का समूह, चार इकट्ठी रन, रसोई, चार बूटी वाला पत्ता

चौकी – लकड़ी का आसन, कुरसी, पटरा

छ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

छादन – वस्त्र, परदा, छप्पर

छाप – छापे का चिह्न, अंगूठी, प्रभाव

छींटा – बूंदे, बूंदों का निशान, हलकी वर्षा, व्यंग्य

छेड़ना – तंग करना, चिढ़ाना, बजाने के लिए (तार छूना), आरम्भ करना

छोड़ना – मुक्त करना, त्याग देना, भूल से न लेना, डालना

ज से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

जड़ना – जमाना, लगाना, प्रहार करना

जलज – कमल, मोती, मछली, शंख, सेवार, चंद्रमा

जलधर – जलाशय, बादल, समुद्र

जलना – आग लगना, भस्म हो जाना, शरीर तपना, ईर्ष्या करना

जलाना – आग देना, प्रज्ज्वलित करना, चुभती बातें कहना, ईर्ष्या उत्पन्न करना

जाँच – पूछ-ताछ, खोज, परीक्षण

जारी – चालू, लागू, प्रवाहित, निकला हुआ

जाल – बड़ी जाली, बुनावट, जमघट, फरेब

जाली – छोटा जाल, आम या फल में पड़ा तंतुजाल, झंझरी, नकली

जीवन – जिन्दगी, प्राण, जीविका-निर्वाह, पानी

जुड़ना – जोड़ा जाना, मिलना, जुटना, जोता जाना, सम्मिलित होना

जोड़ – योग, मेल, गाँठ

जोड़ना – मिलाना, टूटे हुए को जड़ना, योग करना, बढ़ाना, एकत्र करना

झ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

झंझरी – जाली, झरोखा, छाननी

झाड़ – पौधों का झुरमुट, एक आतिशबाज़ी, गुच्छा, डाँट-फटकार

झाड़ना – झाड़न से धूल हटाना; झाड़-फूंक (टोना) करना, झटकना, फटकारना

झोंका – वायुलहरी, वर्षा का थपेड़ा, थोड़ी नींद, झटका

ट से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

टाँकना – सुई से कुछ जोड़ना, रकम लिख रखना, (चाकू झुरी) तेज़ करना

टाँड़ा – चौपायों का झुंड, बंजारों का सामान, मचान, कुटुम्ब

टीका – तिलक, फलदान, व्याख्या

टीप – दराजें भरने का काम, तीव्र उच्चारण; सेना की टुकड़ी, व्याख्या, दस्तावेज, हुंडी

टेक – सहारा, सहारा देने की लकड़ी, साधुओं की अधारी, आग्रह, आदत, गीत का छोटा पद

ठ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ठस – बहुत कड़ा, भारी, घनी बनावट वाला, कंजूस, आलसी

ठहरना – रुकना, टिकना, शान्त हो जाना, पक्का होना

ठाकुर – देवता, ईश्वर, मालिक, क्षत्रिय, नाई

ड से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

डूबना – अस्त होना, पानी के नीचे जाना, नष्ट होना, समाप्त होना

ढ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

ढर्रा – रूप, पद्धति, उपाय, व्यवहार

ढलना – ढलान की ओर जाना, साँचे में बताया जाना, समय बीतने को होना, ह्वास की ओर बढ़ना, उड़ेला जाना

ढीला – देवता, ईश्वर, मालिक, क्षत्रिय, नाई

त से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

तंग – सँकरा, पहनने में छोटा, परेशान

तरंग – स्वर लहरी, लहर, उमंग

तरी – नौका, कपड़े का छोरा, तर होने की अवस्था, शोरबा

तलब – खोज, चाह, आवश्यकता, बुलावा, वेतन

तात – पिता, गुरु, भाई, मित्र

तारक – तारने वाला, तारा, आँख की पुतली

तारा – आँख की पुतली, नक्षत्र, भाग्य, बालि की स्त्री का नाम

ताव – गरमी/ताप, आवेश, कष्ट, कागज का पूरा टुकड़ा

तीक्ष्ण – धारदार, चरपरा, प्रचंड, उग्र, तेज़

तीर – नदी तट, बाण, समीप

तेज़ – तीखा, शीघ्रगामी, प्रचंड, पैना, चरपरा

तोड़ना – टुकड़े करना, अलग कर देना, भंग करना (नियम), नष्ट करना

थ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

थामना – पकड़ना, सहारा देना, रोकना

द से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

दण्ड – सज़ा डंडा, जहाज का मस्तूल, एक प्रकार की कसरत, शिव, विष्णु, कमल, यम, कोण

दबना – भार के नीचे आना, रोब मानना, जमीन में गड़ना, हलका पड़ना

दल – छोटा पत्ता, टुकड़ा, सेना की टुकड़ी, पार्टी, झुंड

दस्ता – हत्था, 24-25 ताव कागज, सैनिक दल

दाम – धन, मूल्य, रस्सी

दाय – दायित्व, उत्तराधिकार में प्राप्य सम्पत्ति, दहेज

दारु – दवा, शराब, बारूद

देन – देने का काम, वह जो दिया, भार अंशदान

दोष – ऐब/बुराई, कमी, अपराध, विकार

द्वार – दरवाज़ा, अंश, साधन, शरीर के छेदवाले अंग

द्विज – पक्षी, ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य, दाँत

ध से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

धन – सम्पत्ति, योग/जमा, + (योग का चिह्न), पुरस्कार

धर्म – स्वभाव, प्राकृतिक गुण, कर्तव्य, सम्प्रदाय

धर्मराज – न्यायाधीश, यमराज, युधिष्ठिर

धवल – उजला, सफ़ेद, साफ़. निष्कलंक

धार – धारा, प्रवाह, पैना किनारा (चाकू का)

धात्री – पृथ्वी, आँवला, माता, उपमाता।

न से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

नकली – नकल में बना, बनावटी, काल्पनिक, झूठा

नक्शा – मानचित्र, रूपरेखा, आकृति, लच्छन, नखरा

नग – पर्वत, साँप, नगीना, संख्या, अदद, सूर्य, वृक्ष, सात की संख्या

नाका – प्रवेश द्वार, चौकी-थाना, सुई का छेद

नायक – सेनापति, छोटा, सेनाधिकारी, मुखिया, नाटक का मुख्य पात्र

नाल – डंडी, डंठल, नली, अर्धचंद्राकार लोहा

निकलना – बाहर आना या जाना, सामने आना, प्रकाशित होना, रहस्य स्पष्ट होना, हिसाब में बाकी ठहरना

निकासी – निकलने का ढंग, माल बिकना, चुंगी

निशांचर – राक्षस, प्रेत, उल्लू, चोर, चक्रवाक, गीदड़

निशान – चिह्न, मोहर की छाप, झंडा, धब्बा, पता-ठिकाना

निष्कर्ष – अन्तिम परिणाम, निश्चय, सारांश

नील – नीला रंग, एक पौधा जिससे नील मिलता है, चोट की नीली डाँड़, नीलम

नीलकंठ – मोर, शिव, एक पक्षी-विशेष

नेपथ्य – सजावट, वेशभूषा, रंगमंच का पिछला भाग

न्यास – धरोहर, भेंट, उपस्थित करना, त्याग, ट्रस्ट

प से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

पंचानन – सिंह, शिव, प्रकांड विद्वान्

पक्का – ईंटों का बना, पुष्ट, निश्चित, स्थिर

पक्ष – पंख, दल-पार्टी, पार्श्व, पखवारा, ओर

पट – कपड़ा, परदा, किवाड़

पटना – भरा जाना, छाजन बनना, सौजन्यपूर्ण सम्बन्ध होना, ऋण चुकता होना

अनेकार्थी शब्द (हिंदी व्याकरण)

पटरी – काठ का छोटा पटरा, लिखने की तख्ती, पैदल पथ, रेलगाड़ी की लाइन, सौजन्यपूर्ण निर्वाह

पट्टी – लिखने की तख्ती, पाठ, शिक्षा, बुरी सलाह, कपड़े का लम्बा टुकड़ा, टाट, चारपाई की पाटी

पतंग – पतिंगा, सूर्य, पक्षी, नाव, कनकौआ

पता – ठिकाना, सूचना, मालूम, भेद

पत्र – पत्ता, चिट्ठी, पंख, धातु का पत्तर, समाचार-पत्र

पद – कदम, स्थान, छंद, ओहदा, शब्द

पय – दूध, जल, अन्न

पयोधर – बादल, स्तन, तालाब, पर्वत

परचा – कागज, अखबार, प्रश्नपत्र

परिकर – समूह, कमरबंद, परिवार, नौकर-चाकर

पल्ला – आँचल, तराजू का पलड़ा, दिशा, किवाड़

पाटी – पंक्ति, रीति, तख्ती, चारपाई की पट्टी

पाठ – सबक, वाचन, शिक्षा, सीख

पात्र – बरतन, नदी का पाट, अधिकारी व्यक्ति, कहानी का व्यक्ति

पानी – जल, चमक, लज्जा, वर्षा, स्वाभिमान, कलई, फलों का रस

पाश्र्व – बगल, पंजर, क्षेत्र का अंग, हाशिया, पक्ष

पालन – भरण-पोषण, कर्तव्य का निर्वाह, वचन पूरा करना

पालि – पंक्ति, सीमा, गाँव, एक प्रसिद्ध भाषा

पिंगल – छंदशास्त्र, पीला, एक पक्षी, बन्दर

पिंजर – पिंजरा, अस्थि-पंजर, सुनहरा रंग

पुराना – प्राचीन, ढेर सारे दिनों का, जीर्ण-शीर्ण, अनुभवी (व्यक्ति)

पुष्कर – तालाब, कमल, पानी मद

पुष्ट – पाला-पोसा, दृढ़, पक्का, सिद्ध, परिपूर्ण

पृष्ठ – पन्ना, पीठ, पीछे का भाग, ऊपरी सतह

पेशी – शरीर का पुट्ठा, तलवार की म्यान, पेश होने की अवस्था, मुकदमे की सुनवाई

पैदा – उत्पन्न, अर्जित, प्रकट

पोच – खराब, तुच्छ, हीन, नि:सार, आवारा

प्रत्यक्ष – आँखों के सामने, साफ़, सीधा

प्रपंच – विस्तार, झंझट, बखेड़ा, मिथ्या, जगत

पूत – पवित्र, बेटा, शंख, सत्य।

फ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

फटकारना – झटके से हिलाना, पटक कर धोना, डाँटना
फल – मेवा, परिणाम, लाभ, शस्त्र का अग्रभाग

फूटना – छेद होना, प्रकट होना, मवाद निकलना, अंकुर निकलना, अलग हो जाना, (भाग्य) बिगड़ना

फूलना – पुष्पित होना, बहुत प्रसन्न होना, घमंड करना, रूठना, सूजना

ब से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

बंधन – बाँधने की चीज़, कैद, बाँध, पुल

बचाना – रक्षा करना, खर्च से रख लेना, सामने न आने देना

बट्टा – पत्थर का टुकड़ा, तौल का बाट, (व्यापार में) काट

बढ़ना – और आगे चलना, उन्नत होना, अधिक होना, बुझना

बनाना – रचना, लाभ करना, मरम्मत करना, तैयार करना, प्रतिष्ठित करना, सम्बन्ध जोड़ना

बल – शक्ति, सेना, सहारा, चक्कर, मरोड़

बलि – बलिदान, चढ़ावा, उपहार, कर, राजा बलि

बहना – पानी का चलते रहना, हवा चलना, अधिक व्यय होना, नष्ट होना

बाबा – दादा, साधु, बुड्डा आदमी, बच्चा

बाल – केश, बच्चा, गेहूँ की लट, गेंद

बिन्दी – शून्य का चिह्न, माथे की टीका, साधारण चिह्न, अनुस्वार

बिन्दु – बूंद, कण, शून्य, चिह्न, अनुस्वार, गद्द

बिजली – विद्युत्, तड़ित्, कान का एक गहना

बैठक – बैठने का कमरा, बैठने की मुद्रा, अधिवेशन, एक कसरत

भ से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

भगवान – ईश्वर, ऐश्वर्यशाली, महापुरुष, पूज्य, ज्ञान और वैराग्य से सम्पन्न

भाव – अस्तित्व, विचार, अभिप्राय, श्रद्धा, दर, निर्ख

भुनाना – भूनने का काम कराना, रेज़गारी लेना

भुत – बीता काल, प्रेत, शरीर के पंचभूत

भेद – छेदन, फूट, रहस्य, अन्तर

भोग – सुख अनुभव करना, कर्मों का फल, देवता का खांद्य पदार्थ, कब्जा, विलास

म से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

मंडल – वृत्त, सूर्य-चन्द्रमा का घेरा, भूखण्ड, डिविज़न, चक्कर

मंत्र – वेद का श्लोक, जादू जैसा वाक्य, राय, सलाह

मधु – शहद, वसन्त, चैतमास, शराब, मीठा

मर्त्य – मरने वाला, मनुष्य, शरीर

महावीर – बहुत बलवान, हनुमान, 24वें जैन तीर्थंकर

महीधर – शेषनाग, पहाड़, एक वर्णिक छंद

मान – सम्मान, घमंड, रूठना, माप

माया – भगवान की लीला, भ्रम, दौलत, इन्द्रजाल

मित्र – दोस्त, सहयोगी, सूर्य

मिलाना – मिश्रित करना, जोड़ना, तुलना करना

मुड़ना – घूमना, लौटना, झुकना

मुद्रा – सिक्का, मोहर, अंगूठी, छापा, चिह्न, आकृति

मूक – गूंगा, चुप, विवश

मूल – जड़, कंद, पूँजी, एक नक्षत्र

मोहर – अशर्फी, छाप, लाख, ठप्पा

य से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

युक्त – जुड़ा हुआ, मिश्रित, नियुक्त, उचित

युक्ति – मिलन, तरकीब, दलील

योग – मेल, लगाव, मन की साधना, ध्यान, कुल जोड़, शुभकाल

र से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

रंग – वर्ण, शोभा, मनोविनोद, रोब, नाच-गान, ढंग, युद्धक्षेत्र

रक्त – लाल, खून, केसर, लाल चन्दन

रस – निचोड़, स्वाद, आनन्द, सत्त, धातु का भस्म

रसाल – आम, ईख, रसीला, मीठा

रुख – चेहरा, रुझान, मनोभाव, शतरंज का एक मोहरा, सामने का भाग, तरफ

ल से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

लक्ष्य – निशाना, उद्देश्य, लक्षणार्थ

लगना – सटना, जुड़ना, चिपकना, घाव/चोट करना, खर्च होना, चुभना, नियुक्त होना, आरम्भ करना

लगाना – सटाना, जोड़ना, चिपकाना, मारना, खर्च कर देना, नियुक्त करना, आरम्भ कराना

लहर – तरंग, उमंग, झोंका, झूलना

व से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

वन – जंगल, जल, फूलों का गुच्छा

वर – दूल्हा, श्रेष्ठ, वरदान, वरण करने योग्य

वर्ण – रंग, अक्षर, चातुर्वर्ण्य (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र), रूप जाति

वार – दिन, बारी, आक्रमण, रोक

विग्रह – लड़ाई, शरीर, देवमूर्ति, विश्लेषण

विचार – ध्यान, राय, सलाह, मान्यता

विधि – तरीका, विधाता, कानून, व्यवस्था, युक्ति

विभूति – बहुतायत, वृद्धि, ऐश्वर्य, दिव्य शक्ति, राख, महिमामय, पुरुष

विलक्षण – विशिष्ट, अलग, अजीब

विवेचन – सत्-असत्, विचार, तर्क-वितर्क, परीक्षण, निरूपण

विषम – असमान, भीषण, बहुत कठिन, ताक (संख्या)

विषय – विवेचनार्थ बात, आधार वस्तु, विलास, संभोग, स्थान

वृत्त – गोल घेरा, वृत्तांत, चरित्र, वर्णिक छंद

वृत्ति – रोजी, सहायता के लिए मिलने वाला धन, स्वभाव, रुझान, पेशा

वेला – अवकाश, समय, समुद्र की लहर

व्यवहार – काम, बरताव, महाजनी, दीवानी मामला, मुकदमा

श से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

शक्ति – ताकत, अर्थवत्ता, अधिकार, प्रकृति, माया, दुर्गा

शिव – महादेव, कल्याण, भाग्यशाली

शुद्ध – खालिस, पवित्र, साफ

स से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

संकोच – सिकुड़ना, लज्जा, हिचकिचाहट

संज्ञा – चेतना, ज्ञान, नाम, संकेत

संधि – जोड़, व्याकरणो में अक्षरों का मेल, युगों का मिलन, पारस्परिक, निश्चय, सेंध, नाटक के कथांश

सम्बन्ध – जोड़, ताल्लुक, रिश्ता, मेल-जोल, व्याकरण में छठा कारक

संस्कार – परिशोधन, सफाई, आचार-व्यवहार, मन पर पड़ने वाले प्रभाव, धार्मिक कृत्य

सधना – (मतलब) पूरा होना, अभ्यस्त होना, ठीक जगह पर लगना (निशाना)

सरदार – अगुआ, छोटा, शासक, रईस, सिख

सरल – सीधा, ईमानदार, खरा, आसान

सवारी – सवार होने का काम, सवार होने का साधन, सवार होने वाला व्यक्ति, व्यक्ति का जलूस

सही – ठीक, सच, प्रामाणिकता, हस्ताक्षर

साधन – उपाय, उपकरण, सामान, पालन, कारण

साधना – सिद्ध करना, मनोयोगपूर्वक आराधना, सम्पन्न करना, अपने वश में करना, पक्का करना

साफ़ – निर्मल, निर्दोष, समतल, शुद्ध, स्पष्ट, निश्छल, (हिसाब) चुकता

सारंग – कोयल, चातक, मोर हंस, बाज़; सिंह, घोड़ा, हाथी, एक मृग; सूर्य, चन्द्रमा, सोना, भौंरा, धनुष, बादल, समुद्र, शंख कामदेव

सार – तत्त्व, निष्कर्ष, रस, रसा, लाभ, धैर्य

सिद्ध – प्रमाणित, समाप्त, तैयार, योगी

सिरा – चोटी, अन्त, समाप्ति

सिलसिला – क्रम, श्रेणी, परम्परा, लड़ी

सीधा – जो टेढ़ा न हो, सरल, निश्छल, भला, प्रत्यक्ष, दाहिना

सुरभि – सुगन्ध, गौ, बसन्त ऋतु

सुवर्ण – सुनहरा, अच्छे वर्ण का, सोना

सूत – तागा, बढई, सारथी

सूत्र – सूत, जनेऊ, गूढ अर्थ भरा संक्षिप्त वाक्य, संकेत, पता, नियम

सूर – सूर्य, अंधा, वीर, सूरदास

स्थिर – निश्चल, पक्का, धीर, निश्चित

स्वर – आवाज़, (संगीत की) सुर, अ इ उ आदि अक्षर

ह से शुरू होने वाले अनेकार्थक शब्द

हंस – मराल पक्षी, जीवात्मा, मुक्त, पुरुष, ईश्वर

हर – प्रत्येक, शिव, हरण करने वाला, भिन्न के अंश के नीचे की संख्या

हरकत – गति, चेष्टा नटखटपन

हस्ती – हाथी, अस्तित्व, हैसियत

हिलाना – हिलने में प्रवृत्त करना, खिसकाना, आदी बनाना, कॅपाना

हीन – दीन, रहित, निकृष्ट, थोड़ा


हिंदी व्याकरण – Hindi Grammar


Leave a Comment